Dindori News : पीएम जनमन योजना के आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण में देरी पर सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

डिंडौरी। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन और अधूरे आंगनवाड़ी भवनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी भवनों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने अधूरे आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जहां भी कमियां हैं, उन्हें समय रहते दूर किया जाए, ताकि भवनों का उपयोग सुचारू रूप से किया जा सके।

 

कमियां दूर होने के बाद ही होगा भवनों का हैंडओवर

 

सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवनों का निरीक्षण और आवश्यक कमियों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सभी कमियां दूर होने के बाद ही इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संबंधित विभाग को भवन हस्तांतरित किए जाएं। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है, ताकि आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके। बैठक में समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *