डिंडौरी। पूरे जिले विजयादशमी का पर्व आज जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला समितियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दशहरे पर आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए नगरवासियों में खासा उत्साह है। बच्चों और युवाओं में विशेष रोमांच देखा जा रहा है। प्रशासन ने पर्व को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने निर्देश दिए गए हैं। विजयादशमी पर राम-रावण युद्ध का मंचन होगा और भगवान राम द्वारा रावण वध की लीलाओं के दर्शन कर श्रद्धालु धर्म, सत्य और न्याय की विजय का संदेश प्राप्त करेंगे।
