डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के साथ-साथ अधोसंरचना विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय बजट, अधोसंरचना विकास, फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था, प्रयोगशाला, शैक्षिक भ्रमण, एक्सपोजर विजिट और खेल दिवस सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर ने विद्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और नशा मुक्ति के लिए विशेष प्रयास करने पर विशेष जोर दिया गया। प्राचार्य श्री सुनील कुमार सोनी ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित गतिविधियों तथा नशा मुक्ति जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी कलेक्टर को दी।
इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में मानविकी एवं वाणिज्य संकाय शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और विद्यालय की व्यवस्थाओं को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
