Dindori News : एक और बदमाश पर गिरी जिला बदर की गाज,कौन है वह अपराधी, जिस पर चली जिला बदर की कार्रवाई..?

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

डिंडौरी में असामाजिक तत्वों पर सख्ती, आदतन अपराधी को किया जिला बदर

 

डिंडौरी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी अजय बर्मन को जिला बदर कर दिया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा 5 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत यह आदेश जारी किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक डिंडौरी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार अजय बर्मन पिता रामकुमार बर्मन, निवासी ग्राम किसलपुरी, थाना कोतवाली डिंडौरी, वर्ष 2017 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ जुआ एक्ट, गाली-गलौज, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, चोरी और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में कई अपराध दर्ज हैं। इन घटनाओं के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था।

 

पुलिस द्वारा समय-समय पर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) एवं (ख) के तहत उसे जिला बदर करने का आदेश दिया है।

 

पुलिस के अनुसार अजय बर्मन के खिलाफ दर्ज कई मामलों में कुछ में न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया गया है, कुछ मामलों में दोषसिद्धि हुई है, जबकि कई प्रकरण अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *