Dindori News : डिंडौरी में लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 30–31 दिसम्बर को विशेष शिविर….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान के तहत सोमवार 29 दिसम्बर से संभाग के विभिन्न जिलों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान संभागायुक्त धनंजय सिंह के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।

प्रभारी संभागीय पेंशन अधिकारी साकेत जैन ने बताया कि जबलपुर संभाग के सभी जिलों में पेंशन प्रकरणों के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से जिला पेंशन कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मंडला, कटनी, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में 29 से 31 दिसम्बर तक शिविर आयोजित होंगे। बालाघाट जिले में 29 एवं 30 दिसम्बर को, डिंडौरी जिले में 30 और 31 दिसम्बर को, जबलपुर जिले में 30 दिसम्बर से 1 जनवरी तक तथा नरसिंहपुर जिले में 31 दिसम्बर से 2 जनवरी तक शिविर लगाए जाएंगे।

संभागीय पेंशन अधिकारी ने संभाग के सभी जिलों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों से संबंधित लंबित पेंशन प्रकरणों को इन शिविरों के माध्यम से अनिवार्य रूप से निराकृत कराना सुनिश्चित करें, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन लाभ मिल सके। प्रशासन द्वारा यह पहल पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कार्यालयीन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *