Dindori News : अमरपुर में विकास कार्यों की सौगात: 3.75 करोड़ का स्कूल भवन लोकार्पण, 50 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित रहे। शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ताकि सभी जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

ग्राम पंचायत भानपुर में मस्जिद से बघेल के घर तक 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत कामकोमोहनीया में 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र की प्रगति की मजबूत नींव होती हैं। सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। वहीं नए स्कूल भवन के शुभारंभ से क्षेत्र के बच्चों को अपने गांव में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत निघोरी, ग्राम पंचायत बोधघुण्डी तथा सेमर टोला में भी 10-10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद साहू, मालती तिवारी, आकाश नामदेव, हारून खान, जलेगांव सरपंच राय सिंह तेकाम, निघोरी सरपंच शोभा राम धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *