Dindori News : महिला और किशोरी स्वास्थ्य सुधार की दिशा में कदम, डिंडौरी में जागरूकता अभियान….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। हायर सेकेंडरी स्कूल सिमरिया में मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को मासिक धर्म, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने एनीमिया से बचाव और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में बताया गया और निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे और जानकारी प्राप्त की। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रशासन ने मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य आर पी सैयाम, समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, साथ ही संस्था के सदस्य छबील सिंह बिलागार, बृजलाल क्षीरसागर, रामप्रसाद विश्वकर्मा और श्रीमति कल्पना भवेदी का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *