Dindori News : जनजातीय विभाग की बैठक में शिक्षक संगठन की अनदेखी, लंबित एरियर्स और क्रमोन्नति पर कोई ध्यान नहीं—रामकुमार गर्ग…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में दिनांक 05 फरवरी 2026 को जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय परामर्शदाती बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग राजेंद्र कुमार जाटव ने की।

बैठक में कई कर्मचारी संघों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। चर्चा में कर्मचारियों की समस्याओं जैसे अवकाश नगदीकरण, ई-अटेंडेंस, दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण, सेवा पुस्तिका की प्रति, जीपीएफ पासबुक की अपूर्णता, एरियर्स भुगतान, क्रमोन्नति एरियर्स, गृह भाड़ा भत्ता और भृत्य पद स्वीकृति जैसे मुद्दे शामिल थे। सहायक आयुक्त ने कई समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए आदेश जारी किए। बैठक का समापन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष रवि तेकाम ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया।

लेकिन इस बैठक में शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने भेदभाव का आरोप लगाया। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत शिक्षक संगठन को बैठक की सूचना ही नहीं दी गई। शिक्षकों की लंबित क्रमोन्नति, एरियर्स भुगतान जैसी गंभीर समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बैठक में केवल अधिकारियों और मुखबिरी करने वाले संगठन के नेताओं को बुलाकर औपचारिकता पूरी कर ली गई। राम कुमार गर्ग ने कहा कि गुपचुप तरीके से की गई यह बैठक शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी है और इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री व कलेक्टर से की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *