डिंडौरी। जिले में पंचायत विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायतों में पदस्थ सचिवों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र-पुत्रियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। बता दें कि दिन सोमवार, 2 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के पश्चात शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति में अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पत्र सौंपे गए।
इस अवसर पर पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत रश्मि कुसराम को जनपद पंचायत डिंडौरी, नरेश वरकड़े को जनपद पंचायत शहपुरा तथा शिवम शाह उर्वे को जनपद पंचायत मेंहदवानी में नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर अपर कलेक्टर जेपी यादव, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पंकज जैन, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
