डिंडौरी। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार डोंगरे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. ममता दीवान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. जयश्री मरावी सहित जिला एवं विकासखण्ड स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बी.पी.एम., बीईई एवं बी.सी.एम. भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान विभागीय कार्यक्रमों की 01 अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें एएनसी पंजीयन, सीवियर एनीमिया, पीआईएच प्रबंधन, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र, परिवार कल्याण, आयुष्मान कार्ड, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, सिकल सेल एनीमिया, सुगढ टूरी अभियान तथा टी.बी. नियंत्रण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
समीक्षा में जिन कार्यक्रमों में उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनमें सुधार लाने हेतु संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों के वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।



