Dindori News : समनापुर में “वॉश ऑन व्हील” सेवा का शुभारंभ, स्वच्छता में नयी तकनीकी पहल….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत समनापुर में शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘वॉश ऑन व्हील’ सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत समनापुर, जनपद सदस्य राहुल पांडे और जयसिंह सरैया, मण्डल अध्यक्ष समनापुर शिवराम ठाकुर, मीडिया प्रभारी लखन बर्मन, मण्डल महामंत्री रामकुमार मौहारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर लोकेश नारनौरे, योगेन्द्र कुमार झारिया (बीसीएसबीएम) और स्वच्छता साथी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को सराहा।

‘वॉश ऑन व्हील’ सेवा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चलाए जा रहे नवाचारों में से एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे तकनीकी सहायता के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। यह सेवा मोबाइल ऐप आधारित मॉडल पर काम करती है, जिससे ग्रामीण लोगों के निजी और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई आसानी से, QR कोड स्कैन करके, घर बैठे उपलब्ध कराई जा सकती है। इस मॉडल का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, स्वच्छता साथियों को सम्मानजनक रोजगार प्रदान करना तथा सफाई सुविधाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सुगम बनाना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *