Dindori News : अमरपुर में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित, बीवी जी राम जी अधिनियम 2025 पर हुआ व्यापक संवाद… 

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बीवी जी राम जी अधिनियम 2025 के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई तथा योजना का लाभ आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रस्ताव पारित किए गए। विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्रामवासियों से सीधा संवाद करते हुए अधिनियम के प्रावधानों, उद्देश्यों एवं लाभों पर चर्चा की गई। साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किए जाने पर सहमति बनी, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अमरपुर के एपीओ संजय एक ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार जनपद क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा के सफल आयोजन एवं अधिनियम की जानकारी देने के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन कर आमजनमानस को नए बीवी जी राम जी अधिनियम 2025 की जानकारी दी जा रही है। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और ग्रामीणों ने अधिनियम को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *