Dindori News : आने वाले 2 वर्षों में रिटायर होने वालों की सूची तैयार रखने के निर्देश, पेंशन मामलों की समीक्षा….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

जिला पेंशन फोरम की बैठक में लंबित प्रकरणों पर सख्ती, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश

 

डिंडौरी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पेंशन फोरम की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त एवं मृत शासकीय सेवकों से जुड़े लंबित पेंशन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 28 फरवरी 2026 तक लंबित पेंशन प्रकरणों तथा पेंशनरी स्वत्वों के लंबित भुगतान की जानकारी कारण सहित प्रस्तुत की जाए।

 

बैठक में यह भी कहा गया कि आगामी 6 माह और अगले 2 वर्षों में सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों की सूची पहले से तैयार रखी जाए, ताकि पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके और कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

इसके साथ ही पेंशनरों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में प्राप्त आवंटन, किए गए व्यय तथा शेष राशि की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में सिविल सर्जन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला आयुष अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।

 

बैठक के दौरान पेंशनरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पेंशनरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में पेंशनर संघ के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे और पेंशनरों की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *