Dindori News : ग्राम पंचायत रमपुरी में नल–जल योजना का एसडीएम व पीएचई अधिकारियों ने किया निरीक्षण….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरी में आज नल–जल योजना के संचालन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एसडीएम भारती मेरावी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम का भ्रमण कर नल कनेक्शन धारकों से सीधे संवाद किया और जल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नल–जल योजना का संचालन सरपंच द्वारा व्यवस्थित एवं नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे उन्हें पर्याप्त और समय पर पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर योजना का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है और किसी प्रकार की बड़ी समस्या सामने नहीं आ रही है। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत में सरपंच शांति धूमकैती एवं सहायक सचिव अखलेश मिश्रा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नल–जल योजना के बेहतर संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए इसी प्रकार नियमित निगरानी और रखरखाव बनाए रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *