Dindori News : कलेक्ट्रेट में बड़ी समीक्षा बैठक ! कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की प्राथमिक योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

 

 

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, निर्माण कार्यों तथा अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान करें। बैठक में जानकारी दी गई कि 19 मार्च से प्रदेशव्यापी “जल गंगा संवर्धन अभियान” प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि जल स्रोतों को सुरक्षित रखा जा सके।

 

 

इसके साथ ही जिले में चल रहे “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 19 अप्रैल को जिले में उपासना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *