Dindori News : संकल्प से समाधान शिविर ! 1684 हितग्राही लाभान्वित, 14 परिवारों को 2-2 लाख और 2 को 4-4 लाख की सहायता..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत अमरपुर के तहसील परिसर में “संकल्प से समाधान” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से प्राप्त ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदनों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

 

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष हन्नू सिंह पट्टा, जनपद सदस्य पुष्पराज तेकाम, रामकिशोर ठाकुर, सुश्री क्रांति धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी दिव्याशु चौधरी, तहसीलदार अमरपुर तथा जनपद पंचायत अमरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश नारनौरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा फौती नामांतरण, बटवारा और सीमांकन से जुड़े मामलों का निराकरण किया गया। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत सामान्य मृत्यु के 14 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये और दुर्घटना में मृत्यु के 2 हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई।

 

 

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 157 हितग्राहियों को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं में कुल 1684 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *