Dindori News : मोबाइल गुम? घबराइए नहीं… डिंडौरी पुलिस ने बरामद किए 151 फोन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। पुलिस अधीक्षक डिंडौरी के मार्गदर्शन में डिंडौरी पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 151 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹32 लाख 50 हजार बताई गई है।  बता दें कि इस सफलता से जिले के सैकड़ों नागरिकों को राहत मिली है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर सेल, जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ ने आपसी समन्वय, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की।

साइबर टीम द्वारा मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक, IMEI ट्रेसिंग एवं डिजिटल निगरानी के माध्यम से विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गुम मोबाइल फोन रिकवर किए गए। थाना कोतवाली डिंडौरी से 49, शहपुरा से 34, समनापुर से 30, गाड़ासरई से 9, मेहंदवानी से 10, करंजिया से 10, शाहपुर से 3 एवं बजाग थाना क्षेत्र से 6 मोबाइल फोन की बरामदगी की गई है।

गुम मोबाइल वापस मिलने पर आमजन के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। नागरिकों ने डिंडौरी पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने वाला कदम बताया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 से अब तक डिंडौरी पुलिस द्वारा लगभग 1100 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1 करोड़ 59 लाख आंकी गई है।

इस सफल अभियान में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ-साथ प्रआर. मुकेश प्रधान, पंकज कुशराम, आर. श्याम तिवारी, जगदीश प्रसाद, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविंद चौरे, रामनंदन सनोडिया, आर. शिवपाल, आर. रविन्द्र कुम्हरे, महेन्द्र धुर्वे, मआर. पल्लवी एवं नीतू वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डिंडौरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए तो तत्काल नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी की जा सके।

सोर्स :—पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडौरी (म.प्र.)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *