Dindori News: मुड़की हाई स्कूल में स्वच्छता सेवा पखवाड़े की शुरुआत, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में शासकीय हाई स्कूल मुड़की में स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी.डी. सोनी एवं बीआरसी अरुण चौबे की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर की स्वच्छता निरीक्षण से हुई, जिसमें बीईओ ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर “शिक्षण संस्थानों में व्यक्तिगत एवं आसपास के वातावरण की स्वच्छता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की शिखा राय ने कहा कि स्वच्छता केवल सेवा पखवाड़े तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने गुरुओं की महिमा का उल्लेख करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति से शिखा राय, अनामिका शर्मा, चंद्रकांता कुशवाहा, अनुष्का बिलैया, रश्मि तिवारी, संस्था की ओर प्रभारी प्राचार्य सुनीता नामदेव, शिक्षिका लक्ष्मी सैयाम, मोहम्मद शकील मंसूरी, माया धुर्वे, अभिलाषा साहू एवं सोनाली पांडे उपस्थित रहीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *