डिंडौरी। जिले के 33/11 केवी डिंडौरी उपकेंद्र में फेल पावर ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के चलते 10 मई 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग डिंडौरी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विभाग ने बताया कि कार्य के दौरान डिंडौरी वृत्त के विभिन्न 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। प्रभावित फीडरों में डिंडौरी टाउन, साकेत नगर, ओल्ड डिंडौरी, सुबखार, आईटीआई, शाहपुर, कुड़ामुडकी, कला पडरिया, सरस्ताल, चौबीसा एवं किशलपुरी फीडर शामिल हैं।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की समयावधि में बदलाव संभव है। विभाग ने नागरिकों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है। बिजली संबंधी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।




