Jandhara NewsJandhara NewsJandhara News
  • Home
  • India
  • Madhya Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Health
  • Religion
    • Science
    • Life Style
Reading: Dindori News : 1.93 लाख किसान, 5.38 लाख जनधन खाते और 99.27% साख लक्ष्य; बैंकिंग रिपोर्ट में डिंडौरी का दम….
Font ResizerAa
Jandhara NewsJandhara News
Font ResizerAa
  • Politics
  • Science
  • Home
  • India
  • Madhya Pradesh
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • Health
  • Religion
    • Science
    • Life Style
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2025 Jandhara News. All Rights Reserved. Design & Developed by JPTechnoPark
Jandhara News > DINDORI > Dindori News : 1.93 लाख किसान, 5.38 लाख जनधन खाते और 99.27% साख लक्ष्य; बैंकिंग रिपोर्ट में डिंडौरी का दम….
DINDORIMadhya Pradesh

Dindori News : 1.93 लाख किसान, 5.38 लाख जनधन खाते और 99.27% साख लक्ष्य; बैंकिंग रिपोर्ट में डिंडौरी का दम….

Rathore Ramshay Mardan
Last updated: 11/06/2026 8:16 PM
Rathore Ramshay Mardan
Share
3 Min Read
SHARE

— डिंडौरी ने बैंकिंग उपलब्धियों में रचा नया कीर्तिमान, 99.27% साख लक्ष्य हासिल

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की बैंकिंग एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

 

बैठक में विधायक शाहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि एस. सरवन, नाबार्ड प्रतिनिधि तेजस राज, अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही के बाद जिले का सीडी रेश्यो 50 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले को निर्धारित 77,963 लाख रुपये के वार्षिक साख लक्ष्य के विरुद्ध 77,396 लाख रुपये की उपलब्धि प्राप्त हुई, जो लक्ष्य का 99.27 प्रतिशत है। वहीं गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 7.20 प्रतिशत से घटकर 6.06 प्रतिशत पर पहुंच गई हैं, जो बैंकिंग क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।

 

बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 1 लाख 93 हजार 723 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा 5 लाख 38 हजार 735 जनधन खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 3 लाख 25 हजार 971, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1 लाख 57 हजार 305 तथा अटल पेंशन योजना में 50 हजार 512 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है।

 

समीक्षा के दौरान विभिन्न स्वरोजगार एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में निर्धारित 63 के लक्ष्य के विरुद्ध 63 प्रकरण स्वीकृत किए गए। मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना (एसआरएलएम) में 8,219 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 8,524 लाख रुपये के प्रकरण स्वीकृत हुए। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्ट्रीट वेंडर योजना सहित भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में भी निर्धारित लक्ष्यों से अधिक उपलब्धियां दर्ज की गईं।

 

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी बैंकों एवं विभागों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू करें, ताकि अक्टूबर माह तक सभी योजनाओं के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरे किए जा सकें। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जनसुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को बीमा पावती उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए बैंकों से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपील की। बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

You Might Also Like

Dindori News : राशि बचाने के चक्कर में घटिया निर्माण नहीं चलेगा! कलेक्टर के सख्त निर्देश—गुणवत्ता से समझौता किया तो भुगतान भी नहीं….

Dindori News : 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, डिंडौरी में 1.18 करोड़ से अधिक का वितरण…

Big Breaking : सड़क निर्माण की मांग को लेकर सुबह-सुबह ग्रामीणों का चक्काजाम, मंडला–डिंडौरी मार्ग हुआ बंद…

Dindori News : एक घंटे की खुदाई, पूरे दिन की हाजिरी! कंचनपुर में रोजगार गारंटी योजना (जी राम जी) पर गंभीर सवाल….

MP Police Transfer : पुलिस मुख्यालय से 43 पुलिसकर्मियों के अस्थायी तबादले, डिंडौरी के चार कर्मचारी भी शामिल, देखें पूरी सूची….

TAGGED:Anju Pawan BhadauriaBank Loan Distribution DindoriDindori Banking NewsDindori District NewsDindori Latest Newsdindori newsDLCC Meeting DindoriDLRC Meeting DindoriFinancial Inclusion DindoriJan Dhan Account DindoriJandharaNewsKisan Credit Card DindoriMP NewsPMJDYPMJJBYPMSBYRam Sanodiya

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article Breaking News : कृषि विभाग का छापा: बिना लाइसेंस खाद-कीटनाशक बेचते पकड़ा गया विक्रेता, 26 हजार का माल जब्त….
Next Article Big Breaking : EOW का बड़ा ट्रैप! 20 हजार की रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार , नामांतरण के लिए मांगे थे 40 हजार…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Big Breaking : डिंडौरी पशु चिकित्सा विभाग में वित्तीय अनियमितताओं पर जांच, चार अधिकारियों को नोटिस….
Breaking news DINDORI Madhya Pradesh 18/09/2026
Mp News : मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को मिलेगी ई-स्कूटी की सौगात, 7400 से अधिक छात्र होंगे लाभान्वित….
Madhya Pradesh Top news 18/09/2026
Dindori News : ‘पहले अनुमति, फिर ड्यूटी’ ! ग्राम रोजगार सहायकों से दूसरे विभागों के काम कराने पर उठे सवाल, शासन से स्पष्ट आदेश की मांग…
DINDORI Madhya Pradesh 18/09/2026
Dindori News : बंद पड़ी हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, मां नर्मदा स्वसहायता समूह संभालेगा संचालन, सवाल—क्या शराब के कारोबार के लिए भी होगा मां नर्मदा के नाम का इस्तेमाल..?
Madhya Pradesh 18/09/2026

You Might also Like

CrimeDINDORIMadhya Pradesh

Crime News : नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी को कठोर कारावास…

18/09/2026
Breaking newsMadhya Pradesh

EOW Raid : सेवा सहकारी समिति प्रबंधक के घर EOW का छापा, 3 करोड़ से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा…

18/09/2026
Breaking newsDINDORIMadhya PradeshVideo

Dindori News: चालान के नाम पर ₹2 हजार मांगने का आरोप, कॉलर पकड़कर पाइप से पीटने का दावा ! थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों की SP से शिकायत…

17/09/2026
Madhya PradeshTop news

MP Kisan Registration : किसानों के लिए जरूरी खबर ! खरीफ विपणन वर्ष 2026 के लिए पंजीयन शुरू, 10 अक्टूबर अंतिम तिथि; प्रदेश में 1,100 से अधिक पंजीयन केंद्र…

17/09/2026
CrimeDINDORIMadhya Pradesh

Crime News : डिंडौरी में हत्या के दो अलग-अलग मामलों में तीन दोषियों को आजीवन कारावास ! जानिए पूरा मामला….

17/09/2026
Breaking newsMadhya PradeshTop news

MP NEWS : मध्यप्रदेश जल निगम अब कहलाएगा एमपी वाटर एंड सेनिटेशन कार्पोरेशन….

17/09/2026
DINDORIMadhya Pradesh

Bamboo Food Products : जिस बांस से बनती थी टोकरी, उसी से अब बनेंगे बिस्किट और नूडल्स, डिंडौरी के शोध की देशभर में चर्चा…

17/09/2026
DINDORIMadhya Pradesh

Dindori News : RCM सेवा दिवस पर भवतारिणी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान….

17/09/2026
Jandhara News

जनधारा न्यूज़ के डिजिटल मंच पर आपका हार्दिक स्वागत है। हमारा उद्देश्य स्पष्ट और सरल है — जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी हर नागरिक तक पहुँचाना। हम न केवल खबरें देंगे, बल्कि आपको बताएंगे देश और प्रदेश की वो रोचक बातें जो आपको नई सोच देंगे, दिखाएंगे ऐसे दृश्य जो मन को सुकून देंगे, और सुनाएंगे वो कहानियां जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी। हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल खबरें देने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को सही मंच देना ही असली रिपोर्टिंग है। “आपके मुद्दे, हमारी स्टोरी — यही है रियल रिपोर्टिंग, यही है जनधारा, और यही है हमारी पत्रकारिता का असली मकसद।”
राठौर रामसहाय मर्दन
Email: jandharanews@gmail.com

Mobile No.: 9111248387 

Privacy Policy

Terms & Conditions

Contact Us

About Us

Disclaimer

© 2025 Jandhara News. All Rights Reserved. Design & Developed by JPTechnoPark
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?