भोपाल/डिंडौरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने डिंडौरी जिले के चार जनपद पंचायतों को भवन निर्माण हेतु बड़ी सौगात दी है। मंत्रालय से जारी पत्र के अनुसार, समनापुर, शहपुरा, मेंहदवानी और बजाग जनपदों को भवन निर्माण के लिए कुल ₹21.02 करोड़ (525.67 लाख प्रति जनपद) की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति पत्र जारी किया गया। इस संबंध में जानकारी पत्र के माध्यम से विधायक ओम प्रकाश धुर्वे को भी प्रेषित की गई है।
स्वीकृत निर्माण कार्य का विवरण:
क्र. जनपद पंचायत कार्य स्वीकृत राशि (₹ लाख में)
1 समनापुर जनपद भवन निर्माण 525.67
2 शहपुरा जनपद भवन निर्माण 525.67
3 मेंहदवानी जनपद भवन निर्माण 525.67
4 बजाग जनपद भवन निर्माण 525.67
जनपद भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों की सुविधा बढ़ेगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी पंचायत स्तरीय कार्यों को संचालित करने के लिए उचित अधोसंरचना उपलब्ध होगी।
