डिंडौरी। जिले के चौकी विक्रमपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा विक्रमपुर में मढ़ई आयोजन के दौरान चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। विगत दिनांक 10 जनवरी 2026 को आरोपी नीरज मालवे ने पीड़ित जितेन्द्र बघेल को पावर हाउस के पास बुलाकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगली और चेहरे पर ठुड्डी से कान तक गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा अप.क्र. 15/2026 धारा 296, 115(2), 118(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक जिला डिंडौरी वाहनी सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा एवं एसडीओपी शहपुरा अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर केवल सिंह परते के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी नीरज मालवे पिता रत्तूलाल मालवे, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम डांड विद्यापुर थाना कोतवाली डिंडौरी (वर्तमान पता: मढ़ई, सरस्वती स्कूल के पीछे, हाल हाउस नं. 101/2 थाना रांझी जिला जबलपुर) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव, सउनि. संतोष वंशकार, प्रआर 312 खेमराज गायग्वाल, प्रआर 197 लखनसिंह धुर्वे, आर. 89 राजकुमार, आर. 06 संतलाल, आर. चालक 205 संदीप चतुर्वेदी तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्य संतोष गोसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




