Dindori Crime News : अंधे हत्याकांड का खुलासा ! दोस्त ही निकले कातिल, सुतली रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी हत्या, 2 गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरा और विचारपुर की सरहद पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान ग्राम देवरा निवासी गुलशन के रूप में हुई।

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

 

जांच में सामने आया कि घटना के दिन मृतक गुलशन को भाग सिंह और राकेश के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर दोनों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने आपसी विवाद के चलते 2 अप्रैल की रात सुतली रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने शव को विचारपुर के पास खेत में छिपा दिया था।

 

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सुतली रस्सी, ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी 20 जेड बी 1051) और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए गए हैं। इस पूरे मामले का सफल खुलासा थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया, जिसमें निरीक्षक केवल सिंह परते सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *