Dindori Crime News : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 1000 का इनाम घोषित-पुलिस अधीक्षक डिंडौरी ने दी सूचना…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। थाना कोतवाली डिंडौरी में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 298/2025, धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. इजाफा धारा 316(5), 336(3), 338 बी.एन.एस. के प्रकरण में तीन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन प्रयासों और पतासाजी के बावजूद अब तक कोई सुराग प्राप्त नहीं हो सका है।

फरार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं – हिमांशु पटेल, पिता नरेश पटेल, निवासी ग्राम सेमरखापा वार्ड क्रमांक 13, थाना मंडला, जिला मंडला, नवीन झारिया, पिता शिवदयाल, निवासी ग्राम आमाडोंगरी, खेरभाई मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 04, जिला मंडला, सागर ठाकुर, पिता खेमकरण ठाकुर, निवासी ग्राम शाहपुर, जिला डिंडौरी। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडौरी, श्रीमती वाहिनी सिंह (भा.पु.से.) ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रत्येक आरोपी पर 1,000 नगद इनाम की उद्घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के संबंध में सार्थक एवं सत्य सूचना देगा, जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उक्त पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यदि सूचना देने वाला व्यक्ति चाहेगा तो उसका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। सूचना की सत्यता की पुष्टि एवं पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला डिंडौरी का होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *