Dindori Collector Action: आबकारी विभाग की लापरवाही उजागर, अधिकारी को नोटिस, अवैध शराब पर सख्ती के आदेश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या ने शुक्रवार को जिला आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में स्टाफ से चर्चा करते हुए उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने शासकीय फाइलों का रखरखाव, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, केशबुक, विभागीय केशबुक, स्टॉक पंजी, आबकारी अधिनियम से संबंधित अपराध पंजी, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, आवक-जावक पंजी, अवकाश पंजी, समय-सीमा बैठक, गार्ड फाइल, प्राप्त आबंटन, वितरण, क्रय-विक्रय पंजी सहित सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।

लापरवाही पर सख्त रुख

निरीक्षण में केशबुक एवं गार्ड फाइल क्रमांक 01 तथा स्टॉक पंजी में नियमित प्रविष्टियाँ नहीं मिलने, दस्तावेजों का सत्यापन अधिकारियों द्वारा न किए जाने और शासकीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को निर्देशित किया कि लापरवाह एवं अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अवैध शराब पर रोक के लिए चेकपोस्ट के आदेश

कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में शराब एवं अन्य अवैध मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए आवागमन के मुख्य मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएँ, ताकि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *