Dindori Breking News : कलेक्टर का सख्त एक्शन ! नियम तोड़ने पर दो वरिष्ठ अधिकारी हुए सस्पेंड…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला प्रशासन ने उद्यानिकी विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डिंडौरी ने दो वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारियों — हरप्रसाद अहिरवार (करंजिया) और कुलदीप सिंह मरावी (बजाग) को कर्तव्य में लापरवाही और समीक्षा बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेशों के अनुसार, दोनों अधिकारियों को वर्ष 2025-26 में विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को आयोजित समीक्षा बैठकों में दोनों अधिकारी सूचना के बावजूद अनुपस्थित रहे।

समीक्षा में यह भी पाया गया कि इनके कार्यक्षेत्र में विभागीय योजनाओं की प्रगति बेहद धीमी है और लक्ष्यों की पूर्ति न्यूनतम रही। कलेक्टर ने आदेश में उल्लेख किया कि दोनों अधिकारियों ने शासकीय कार्यों में उदासीनता, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता बरती है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में आता है।

इस पर कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित करते हुए उनके मुख्यालय सहायक संचालक उद्यान कार्यालय डिंडौरी निर्धारित किए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *