Dindori Breking News : जिला चिकित्सालय में लापरवाही पर कलेक्टर ने 9 डॉक्टर व 24 स्टाफ नर्सों को कारण बताओ नोटिस….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ल अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार को प्रातः 11:20 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और बड़ी संख्या में स्टाफ नर्स अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के बाद उपस्थिति पंजी की जांच में पाया गया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर निर्धारित तिथियों पर दर्ज नहीं थे। इसी पर कलेक्टर ने 9 डॉक्टरों और 24 स्टाफ नर्सों सहित कुल 33 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में आता है। सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे 29 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक अपना स्पष्टीकरण दें। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा तक संतोषजनक उत्तर न आने पर वेतन कटौती सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और कर्मचारियों के लिए यह संदेश साफ है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *