Dindori Breking News : डिंडौरी विधानसभा को 175 करोड़ की सौगात, कई महत्वपूर्ण सड़कें स्वीकृत…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में आवागमन सुधारने और ग्रामीण संपर्क मार्ग मजबूत करने के लिए कुल 175 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सबसे बड़ा प्रोजेक्ट डिंडौरी से टिकरा होते हुए शहडोल को जोड़ने वाला 30 किलोमीटर लंबा मार्ग है, जिसके निर्माण के लिए 145 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख कड़ी बनकर आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

इसके साथ ही डिंडौरी–नेवसा–सरसताल–अझवार मार्ग के लिए 17 करोड़ रुपये, रुसा–बरनई–पकरीसोढ़ा मार्ग के लिए 2 करोड़ रुपये, जोगी–टिकरिया–मुड़की–घनामार मार्ग के लिए 8 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त पड़रिया कला से अनूपपुर जिले की सीमा तक सड़क निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे दोनों जिलों के बीच आवागमन और बेहतर होगा।

डिंडौरी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित विकास तेज होगा। उन्होंने कहा कि “डिंडोरी विधानसभा का हक दिलवाने के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। वहीं इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारिक गतिविधियों और परिवहन व्यवस्था को बड़ा लाभ पहुंचेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *