Breking News : डिंडौरी में वन विभाग का बड़ा एक्शन, जंगली सूअर के अवैध शिकार में 8 आरोपी दबोचे…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। वन्यप्राणियों के संरक्षण को लेकर वन विभाग द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वन मण्डल अधिकारी डिंडौरी पुनीत सोनकर के मार्गदर्शन में उपवन मण्डल अधिकारी गाड़ासरई सुरेंद्र जाटव के निर्देशन और पूर्व करंजिया वन परिक्षेत्र अधिकारी मति कौशांबी झा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सूअर के अवैध शिकार के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने वनग्राम जगतपुर एवं नारीग्वारा क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर ग्रामीणों द्वारा दो जंगली सूअरों का अवैध शिकार कर उनका परिवहन एवं बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। इस अभियान में परिक्षेत्र सहायक प्रमोद दास पाटिल, सेवाराम उइके, शिवकुमार मरावी तथा वनरक्षक तीरथ राज खैरवार, रमेश मार्को, विकास कुमार सोनवानी, मनोज भारतीय, रघुनाथ प्रजापति, ध्रुव सिंह धुर्वे सहित समस्त वन अमले की सक्रिय भूमिका रही।

वन विभाग द्वारा मौके पर जप्ती की संपूर्ण कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने हेतु अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यप्राणियों के संरक्षण में सहयोग करें और अवैध शिकार जैसी गतिविधियों से दूर रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *