Big Breaking News : डिंडौरी नगर परिषद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रीना राठौर को सौंपा गया सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

सीएमओ के तबादले के बाद व्यवस्था संभालने कलेक्टर का फैसला, डिंडौरी नगर परिषद का प्रभार रीना राठौर को

 

डिंडौरी। नगर परिषद डिंडौरी में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए नगर परिषद शहपुरा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री रीना राठौर को नगर परिषद डिंडौरी का अतिरिक्त एवं संपूर्ण प्रभार सौंप दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार, नगर परिषद डिंडौरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी के स्थानांतरण उपरांत उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया था। उनके स्थान पर सहायक ग्रेड-3 आशीष कोरी को नगर परिषद डिंडौरी का चालू कार्यभार सौंपा गया था, लेकिन नियमानुसार उन्हें वित्तीय प्रभार नहीं दिया जा सकता था। इसके कारण नगर परिषद के वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने प्रशासनिक हित में शहपुरा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी रीना राठौर को अग्रिम आदेश तक नगर परिषद डिंडौरी का संपूर्ण प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है।

 

इसी दौरान नगर परिषद शहपुरा के अध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जबलपुर संभाग द्वारा जांच समिति गठित की गई है। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऐश्वर्य वर्मा को नगर परिषद शहपुरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *