Big Breaking News :मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर ! देखते ही देखते धरती में समा गया पूरा कुआं, डिंडौरी कलेक्ट्रेट परिसर का लाइव वीडियो वायरल…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वर्षों पुराना कुआं गुरुवार को अचानक भरभराकर धंस गया। कुछ ही क्षणों में कुएं पर लगा भारी लोहे का जाल पानी में समा गया और उसके तुरंत बाद कुएं की पूरी दीवार ढहकर अंदर धंस गई। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कुएं के आसपास की जमीन में हलचल दिखाई दी, फिर लोहे का जाल अचानक नीचे चला गया और देखते ही देखते पूरा कुआं ध्वस्त हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए दहशत में आ गए।

 

गनीमत रही कि हादसे के समय कुएं के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय वहां लोगों की आवाजाही होती तो यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

 

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कुएं की संरचना काफी पुरानी होने और लगातार कमजोर होती जमीन के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी है। मामले की जांच के बाद ही धंसने के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

देखें पूरी वीडियो…

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *