Big Breaking : MP में एल्डरमैन नियुक्तियों का पिटारा खुला ! 25 जिलों की 123 नगर परिषदों में मनोनीत पार्षद घोषित, डिंडौरी में 4 नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

निकाय चुनाव से पहले बड़ा दांव! MP में एल्डरमैन की लिस्ट जारी

 

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की नगर परिषदों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करने की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी पहली सूची में 25 जिलों की 123 नगर परिषदों के लिए नामों की घोषणा की गई है। प्रत्येक नगर परिषद में अधिकतम चार-चार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।

 

 

विभागीय अधिसूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत की गई हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन मनोनीत पार्षदों का कार्यकाल संबंधित नगर परिषद के वर्तमान कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या शासन के आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

 

 

पहले चरण में सागर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर और नीमच सहित 25 जिलों की नगर परिषदों को शामिल किया गया है।

 

डिंडौरी नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें श्रीमती कुवरिया भरावी (वार्ड 02), सुदील बरगैया (वार्ड 03), मोहन सिंह राठौर (वार्ड 14, पुरानी डिंडौरी) और आशीष सोनी (वार्ड 09) शामिल हैं।

 

एल्डरमैन परिषद के मनोनीत सदस्य होते हैं, जिन्हें प्रशासनिक अनुभव और नगरीय निकायों की समझ के आधार पर शामिल किया जाता है। ये परिषद की बैठकों में भाग लेकर विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों में अपनी भूमिका निभाते हैं।

 

 

राजनीतिक दृष्टि से इस कदम को आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार संगठन के अनुभवी और पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने की रणनीति पर काम कर रही है। देखें पूरी लिस्ट… क्लिक करें 👇👇

Elderman – Nagar Parishad

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *