— निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए डिंडौरी, समनापुर, करंजिया और शहपुरा जनपदों में उपयंत्रियों का प्रभार बदला गया
डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से सात उपयंत्रियों को विभिन्न जनपद पंचायतों के रिक्त सेक्टरों में नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से व्यवस्था लागू कर दी गई है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत डिंडौरी, शहपुरा, समनापुर एवं करंजिया के रिक्त सेक्टरों में ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए उपयंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
आदेश के तहत उपयंत्री खैलेंद्र पटले को समनापुर जनपद के समनापुर सेक्टर, आदित्य शर्मा को समनापुर के किवटी सेक्टर, राजकुमार को करंजिया के रूसा सेक्टर और आदित्य चौबे को करंजिया के गोरखपुर सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार आदित्य खत्री को डिंडौरी जनपद के विक्रमपुर सेक्टर, ए.एस. खान को शहपुरा जनपद के बिछिया सेक्टर और संदीप शुक्ला को शहपुरा के संगमपुर सेक्टर का प्रभार सौंपा गया है।
जिला पंचायत प्रशासन का कहना है कि रिक्त पदों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित न हों और विकास योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। इससे पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है।
