Big Breaking : मेहर समाज के जाति प्रमाण-पत्र की होगी उच्च स्तरीय जांच, 6 जुलाई को भोपाल में राज्य स्तरीय समिति के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

अब होगी सच्चाई की पड़ताल! जाति प्रमाण-पत्र जांच के लिए राज्य स्तरीय समिति सक्रिय

भोपाल। अनुसूचित जाति विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा मेहर समाज के जाति प्रमाण-पत्र की जांच के संबंध में राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति की बैठक बुलाई गई है। इस संबंध में ग्राम रूद्दा, तहसील समनापुर, जिला मंडला निवासी प्रतिमा बागरी को 6 जुलाई 2026 को भोपाल स्थित वल्लभ भवन में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति की बैठक 6 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन के कक्ष क्रमांक-312 में आयोजित होगी। बैठक में संबंधित व्यक्ति को वर्ष 1950 की स्थिति में जिला मंडला का निवासी होने और बागरी अनुसूचित जाति का सदस्य होने संबंधी सभी दस्तावेज एवं साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने मंडला कलेक्टर को भी निर्देशित किया है कि संबंधित व्यक्ति को सूचना का विधिवत तामील कराया जाए और गांव में मुनादी सहित अन्य माध्यमों से सार्वजनिक सूचना प्रसारित की जाए, ताकि यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति या साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह समिति के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित हो सके। अनुसूचित जाति विकास विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत संपन्न की जाएगी और उपलब्ध दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर समिति अंतिम निर्णय लेगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *