— कलेक्टर का बड़ा आदेश: जनपद पंचायतों में प्रशासनिक प्रभार बदले, तत्काल प्रभाव से लागू हुए नए दायित्व
डिंडौरी। जिले में खंड विकास अधिकारियों की पदस्थापना के बाद प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर डिंडौरी ने जनपद पंचायतों में प्रशासनिक प्रभारों में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार विभिन्न अधिकारियों को अतिरिक्त और प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के तहत जनपद पंचायत समनापुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ पंकज जैन को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं पंकज देवड़ा, खंड विकास अधिकारी को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डिंडौरी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन अग्रवाल को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बजाग और रोहित उपाध्याय को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत समनापुर नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों के वित्तीय अधिकार पूर्ववत बने रहेंगे बता दें कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विकास कार्यों के संचालन में गति लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।




