Dindori News : खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, डिंडौरी में अवैध उत्खनन करते जेसीबी जब्त….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

 

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन पर प्रहार, चटुआ में जेसीबी पकड़ी गई

 

डिंडौरी। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा दिनांक 17.04.2026 को ग्राम चटुआ, में दबिश देकर अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन (MP05DA0291) को खनिज मुरम के अवैध उत्खनन में संलिप्त पाया गया। मौके पर वाहन चालक राजू परस्ते, निवासी विक्रमपुर, तहसील डिंडोरी, जिला डिंडोरी को भी पकड़ा गया।

 

 

जांच के बाद उक्त जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना कोतवाली डिंडौरी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत आगामी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *