Big Breaking News : डिंडौरी में स्वच्छता पर सख्ती—कचरा फैलाया तो जुर्माना, दुकानदारों और आमजन दोनों पर कार्रवाई, BNS धारा 135 लागू….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

— ‘साफ शहर अभियान’ तेज—डिंडौरी में सड़क व बाजारों की निगरानी बढ़ी, गंदगी पर सख्त कार्रवाई

 

डिंडौरी। जिला मुख्यालय को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त रुख अपनाने जा रहा है। एसडीएम रामबाबू देवांगन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

जारी निर्देशों के अनुसार, दुकानों के सामने कचरा फैलाने वाले व्यापारियों पर बीएनएस की धारा 135 के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं सड़कों पर कचरा फेंकने या सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने वाले आम लोगों पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

प्रशासन का कहना है कि शहर की साफ-सफाई केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी सोच के साथ यह विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य डिंडौरी को स्वच्छ और स्वस्थ शहर के रूप में विकसित करना है।

 

 

एसडीएम के इस फैसले का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि इस तरह की सख्ती से न केवल स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ेगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग दें, ताकि “साफ शहर, स्वस्थ जीवन” का लक्ष्य साकार हो सके।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *