Dindori News : डिंडौरी में चमका छात्रों का प्रदर्शन, अथर्व सोनी ने 10वीं में 95.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान…..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में शहपुरा निवासी व्यवसायी योगेश सोनी एवं आराधना सोनी के पुत्र अथर्व सोनी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।

 

 

अथर्व सोनी, जो मदर टेरेसा स्कूल के छात्र हैं, ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग व प्रेरणा के कारण ही वे यह सफलता हासिल कर सके।

 

 

अथर्व की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जिले में विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम से शिक्षा के स्तर में हो रहे सुधार की झलक भी देखने को मिल रही है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *