— डिंडौरी सहित कई जिलों में संगठन को मजबूती देने की कवायद
भोपाल/डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्यप्रदेश) में संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा जारी आदेश में 6 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची में डिंडौरी से पारसराम नागेश, पन्ना से संजय अहिरवार, उमरिया से दिलीप प्रजापति, अनूपपुर से बब्बू प्रसाद चंद्रवंशी, निमाड़ी से विरेंद्र अहिरवार तथा मझगंज से डॉ. वी.आर. सैलानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी संगठन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दायित्व संभालने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के बीच संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में गति आएगी।

