RSETI Dindori Training 2026 : बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी !अब हुनर से होगी कमाई! डिंडौरी में सिलाई, राजमिस्त्री और फूड ट्रेनिंग शुरू….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

स्वरोजगार की राह आसान, अप्रैल से आरसेटी में शुरू होंगे निःशुल्क प्रशिक्षण

डिंडौरी। जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरसेटी (RSETI) द्वारा अप्रैल माह से विभिन्न स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से पंजीयन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

 

इन प्रशिक्षणों में राजमिस्त्री (RMT), महिला सिलाई एवं अचार-पापड़ निर्माण जैसे व्यावहारिक और रोजगारपरक कोर्स शामिल हैं। राजमिस्त्री प्रशिक्षण में भवन निर्माण से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी, जबकि सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से वस्त्र निर्माण और सिलाई-कढ़ाई का कौशल सिखाया जाएगा। वहीं अचार-पापड़ निर्माण प्रशिक्षण में घरेलू उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक तकनीक और ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

 

 

प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 35 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा और यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार का मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम आवासीय (Residential) होंगे।

 

 

प्रशिक्षण स्थल जिला जेल बिल्डिंग के पीछे, अमरकंटक बायपास रोड स्थित आरसेटी, डिंडौरी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरसेटी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *