Tractor Accident Dindori : डिंडौरी में लकड़ी लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक,ड्राइवर फरार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ीमाल गांव का मामला 

 

डिंडौरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ीमाल गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली लकड़ी लेने जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:30 बजे पंचायत भवन के बहेरा टोला से बबूल की लकड़ी लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली मुख्य मार्ग से कच्चे रास्ते पर उतरते समय अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर में सवार शिव कुमार हनुमंत (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी हर्रा टोला, गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन पलटने के दौरान शिव कुमार ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय डिंडौरी भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

मामले में आगे की जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *