डिंडौरी। ट्रायबल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन में एक अहम संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। डिंडौरी जिले एवं विकासखंड के प्रतिनिधिमंडल की अनुशंसा पर प्रांतीय अध्यक्ष डीके सिंगौर द्वारा राम कुमार गर्ग को संभाग जबलपुर के आईटी सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
राम कुमार गर्ग को यह जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुशील नागेश्वर, प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजुषा शर्मा एवं व्यास नारायण दुबे, जिला अध्यक्ष सनत तिवारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष आनंद उइके (डिंडौरी), जिला अध्यक्ष दिलीप मरावी (मंडला), ब्लॉक अध्यक्ष जीवन मरावी (करंजिया), विजय भार्वे (बजाग), जिला उपाध्यक्ष इनायत अली सैयद (डिंडौरी) सहित फिरोजा बेगम, भारती मरावी, बी. पडवार, जोहन सिंह मरावी समेत सैकड़ों शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त संभागीय आईटी सेल अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रांतीय अध्यक्ष डीके सिंगौर सहित सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के हित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से सहयोग की अपील भी की है।
