— समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरिया गांव का मामला
डिंडौरी। जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरिया गांव के पास रविवार सुबह लगभग 10 बजे कार और बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। वहीं हादसे में बाइक सवार युवक और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, अतरिया निवासी धर्मेंद्र कुशराम (25) पिता हीरा कुशराम, समनापुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान समनापुर जा रही कार से अतरिया गांव बाइक की टक्कर हो गई। घटना में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार दो लोग, मां और बेटा, भी चोटिल हुए हैं।

वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि कुछ लोग गुस्से में कार चालक के साथ हाथापाई करने लगे। घायल युवक को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से समनापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल को घंटों तक इलाज नहीं मिल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने एक बार फिर सिस्टम में जिम्मेदारों की लापरवाही और आम नागरिकों की मुश्किलें उजागर कर दी हैं।




