MP Transfer News Today : शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ! दो संचालकों की अदला-बदली…जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक 

विभाग द्वारा जारी में उल्लेख किया गया है कि डी.एस. कुशवाह को उनके वर्तमान पद संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल से स्थानांतरित कर संचालक, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट), भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।

 

 

वहीं प्रमोद कुमार सिंह, जो वर्तमान में संचालक, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) एवं पदेन उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत थे, उन्हें संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल एवं पदेन उप सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों की यह पदस्थापना समान सामर्थ्य एवं वेतनमान के अंतर्गत की गई है। आदेश 24 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को पालन हेतु निर्देशित किया गया है। देखें आदेश….

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *