Politics News : भाजपा ST मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, प्रदेशभर में संभाग प्रभारियों की नियुक्ति….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं।

— जारी पत्र के मुताबिक

 

जारी सूची के अनुसार इंदौर संभाग में दिलीप मकवाना, निमाड़ संभाग (खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी) में जय कोहली, उज्जैन में राकेश कटारा, भोपाल में सुमित्रा कास्डेकर, रीवा में सोहन सिंह मरावी, जबलपुर में मनोज आर्मो, शहडोल में दिलशरण सिंह, सागर में नीरज मरकाम, छिंदवाड़ा संभाग (पांदुर्णा, सिवनी, बालाघाट) में संजय कुशराम, नर्मदापुरम में विक्रम अहाके, चंबल में तुरसनपाल बरैया, मंदसौर में सोम सिंह सोलंकी तथा ग्वालियर में पुष्पेन्द्र सिंह चौहान को संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *