Politics News : डिंडौरी के समान सिंह सैयाम बने कांग्रेस के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची जारी, कई जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा

 

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से यह नियुक्तियां स्वीकृत की गई हैं।

प्रकोष्ठ के डॉ. एस.पी.एस. तिवारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए प्रदेश के कई जिलों में वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

 सूची के अनुसार डिंडौरी जिले से सम्मान सिंह सैयाम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा सिवनी से आशिफ खान, पन्ना से बाबूलाल पाण्डेय, मंडला से देव सिंह बरकड़े, शहडोल से अनिरुद्ध सिंह कंवर, उमरिया से वासुदेव सिंह, दमोह से रूपनारायण, कटनी शहर से शेखर भारद्वाज, कटनी ग्रामीण से पुष्पराज सेंगर, सीधी से बृजभान साकेत, श्योपुर से रजाक खान, सीहोर से हरीश आर्या, छतरपुर से राजेश सिंह पायक, बैतूल से करणलाल चंदेलकर, सिंगरौली से भैयालाल सिंह, हरदा से अनिल कुमार वर्मा तथा नरसिंहपुर से अखिलेश मिश्रा को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस संगठन ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। देखें पूरी लिस्ट…

सोर्स: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *