भोपाल। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा आरमोरर कोर्स उत्तीर्ण आरक्षकों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत 15 आरक्षकों को आरक्षक (जीडी) से आरक्षक (आरमोरर) पद पर संविलियन करते हुए उनके नाम के सामने दर्शित नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जीओपी-141/12 एवं जीओपी-138/12 के तारतम्य में जारी सामान्य निर्देश दिनांक 26-11-2012 और संशोधन दिनांक 24-01-2014 के अनुसार जिन आरक्षकों को आरमोरर पद पर संविलियन कर विसबल से जिला बल में पदस्थ किया गया है, वे मूल रूप से विसबल संवर्ग के ही माने जाएंगे।
जारी सूची के अनुसार 9वीं वाहिनी विसबल रीवा के आरक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला को जिला सिंगरौली, 35वीं वाहिनी विसबल मंडला के धर्मेन्द्र भण्डारी को जिला मऊगंज, 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के बलवीर सिंह को जिला मैहर, 2री वाहिनी विसबल ग्वालियर के अमित कुमार श्रीवास्तव को जिला विदिशा तथा आरएपीटीसी इंदौर के प्रमोद समर को जिला धार पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार 17वीं वाहिनी विसबल भिंड के बहादुर सिंह को जिला डिण्डौरी, प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर के महेन्द्र सिंह को पीटीएस उमरिया, 26वीं वाहिनी विसबल गुना के नीरज कुमार सेन को जिला अनूपपुर, 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर के गणेश पटेल को जिला सिवनी और आशीष शुक्ला को जिला सीधी भेजा गया है।
7वीं वाहिनी विसबल भोपाल के मनीष यादव को जिला उमरिया, 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल के अविनाश जाधव को पीटीएस पचमढ़ी तथा जीवन डेहरिया को जिला पाण्डुना पदस्थ किया गया है। वहीं 34वीं वाहिनी विसबल धार के उदय सिंह पटेल को जिला बड़वानी और 17वीं वाहिनी विसबल भिंड के प्रदीप कुमार शर्मा को जिला अशोकनगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में निर्देशित किया गया है कि सूची में अंकित सभी कर्मचारियों को संविलियन की नवीन पदस्थापना इकाई के लिए सात दिवस के भीतर कार्यमुक्त कर इस कार्यालय को अवगत कराया जाए। यह आदेश सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विसबल) विपिन शिल्पी द्वारा 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया है, जिसे विसबल महोदय द्वारा अनुमोदित किया गया है। देखें पूरी लिस्ट...

