Road Accident Dindori : बाईक और ऑटो की भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल,ऑटो चालक फरार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर खाम्हा तिराहा का मामला 

डिंडौरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर खाम्हा तिराहा पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार, कुकर्रामठ निवासी राममिलन राठौर (45) अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ एक महिला भी थी, जिसकी पहचान फिलहाल अज्ञात है। जैसे ही वे खाम्हा तिराहा के पास पहुँचे, सामने से आ रही एक ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई।

 

टक्कर के बाद राममिलन और महिला सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुरुष की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है।

 

वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि खाम्हा तिराहा अक्सर हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण यहां नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस घटना ने एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *