भोपाल। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के उपरांत निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत 8 शासकीय पुलिस अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
आदेश के अनुसार जिला सागर में पदस्थ निरीक्षक विनोद विनायक करकरे को जिला ग्वालियर स्थानांतरित किया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक संदीप चौरसिया को जिला रायसेन से बुरहानपुर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार कार्यवाहक निरीक्षक राजकुमार चौरसिया को झाबुआ से भोपाल (नगरीय), नरेन्द्र सिंह कुशवाह को शिवपुरी से भिण्ड तथा मनीष कुमार धाकड़ को भिण्ड से शिवपुरी भेजा गया है। इसके अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार सोनी को निवाड़ी से राजगढ़, कार्यवाहक निरीक्षक पंकज मुदगल को निवाड़ी से अशोकनगर तथा पीटीएस सागर में पदस्थ हिमांशु भिंडिया को जिला निवाड़ी में नवीन पदस्थापना दी गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के भीतर अधिकारियों का कार्य आवंटन संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आमद देने के पश्चात किया जाएगा। यह आदेश गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप जारी किया गया है। साथ ही स्थानांतरण नीति 2025 के तहत अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई अधिकारी निलंबन की स्थिति में हो, तो उसे कार्यमुक्त न करते हुए पुलिस मुख्यालय को सूचित किया जाएगा। देखें पूरी सूची….

