Dindori News : थाने में धूल खाता रहा वाहन, जनसुनवाई में एक आवेदन ने पलट दी 9 साल पुरानी कहानी… क्या है पूरा मामला..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— कलेक्टर की पहल से 9 साल पुराना जप्त वाहन प्रकरण सुलझा

डिंडौरी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के हस्तक्षेप से एक लंबित प्रकरण का त्वरित निराकरण हुआ। नौ वर्षों से थाना परिसर में जप्त वाहन आखिरकार उसके स्वामी को सौंप दिया गया।

 

जनसुनवाई में वाहन स्वामी धनंजय तिवारी, पिता शीतल प्रसाद, निवासी मानिकपुर थाना समनापुर, तहसील एवं जिला डिंडौरी ने अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनका वाहन क्रमांक एमपी 13 केसी 7755 दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को दस्तावेजों के अभाव में विशेष जांच दल जबलपुर द्वारा जप्त कर थाना परिसर डिंडौरी में खड़ा कर दिया गया था। तब से वे लगातार वाहन मुक्त कराने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा था।

 

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने तत्काल जिला परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। निर्देशानुसार मामले का परीक्षण कर शासन की अधिसूचना के तहत पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVFS) योजना के प्रावधानों में राहत प्रदान की गई और मोटरयान नियमों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

 

 

सभी निर्धारित शर्तों के पालन के बाद वाहन स्वामी को उनका वाहन सौंप दिया गया। लंबे समय से लंबित प्रकरण का समाधान होने पर धनंजय तिवारी के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। उन्होंने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *